Mumbra Railway Station Accident: 5 dead, MP Shrikant Shinde appeals, Number of trains should be increased on this route, Mumbai News in Hindi

04 75 1749461667 727737 khaskhabar


1 of 1

Mumbra Railway Station Accident: 5 dead, MP Shrikant Shinde appeals, Number of trains should be increased on this route - Mumbai News in Hindi




मुंबई । मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन हादसे के बाद स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे ने रेल मंत्री से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। शिंदे ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए बताया कि हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई।


VANDEGANGA

श्रीकांत शिंदे ने कहा, “मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन और दिवा स्टेशन की तरफ से लोकल ट्रेनें पास से गुजर रही थीं, इसी दौरान दुर्घटना घटी। कुल 4-5 लोगों की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल यात्री ज्यूपिटर हॉस्पिटल और 7 कलवा हॉस्पिटल में हैं। इनमें किसी का हाथ तो किसी का पैर टूटा है। सभी का इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।”

श्रीकांत शिंदे ने कहा, “इस क्षेत्र में प्रवासी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वजह से रूट पर लोकल ट्रेनों को बढ़ाने की मांग हमेशा से लोगों की रही है। ट्रेनें बढ़ी हैं और आगे भी इनकी संख्या बढ़ने वाली है। रेल मंत्री से भी मैं इस रूट पर सुविधा बढ़ाने की मांग करता हूं।”

शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसी संसदीय क्षेत्र में मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन स्थित है।

मृतकों के नाम केतन दिलीप सरोज, राहुल संतोष गुप्ता, विकी बाबासाहेब हैं। इनके अलावा एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा 9 जख्मी यात्रियों में श्री. शिवा गवली, आदेश भोईर, रिहान शेख, अनिल मोरे, तुषार भगत, मनीष सरोज, मच्छिंद्र गोतारणे, स्नेहा धोंडे, प्रियंका भाटिया का नाम शामिल है।

मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक जताया। फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच कुल 8 यात्री लोकल ट्रेन से गिर गए और उनमें से कुछ की जान चली गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।”

सोमवार सुबह चलती ट्रेन से करीब 10 यात्री गिर गए। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह दुखद घटना सेंट्रल रेलवे के मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। भारी भीड़ के कारण यात्री असुरक्षित तरीके से दरवाजों पर लटके हुए थे।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Web Title-Mumbra Railway Station Accident: 5 dead, MP Shrikant Shinde appeals, Number of trains should be increased on this route



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *