7 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी| Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar

आज के मुख्य समाचार LIVE


7 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5364 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले केरल और इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से आ रहे हैं। केंद्र ने देश भर में तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल शुरू की है। सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना के मामलों में तेजी की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

देश भर में बकरीद का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। इसे लेकर सभी जगहों पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। 

श्रीनगर और वैष्णो देवी कटरा के बीच आज से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया। मोदी ने अंजी नदी पर बने भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया।

Live Updates

08:29 (IST) 7 Jun 2025

दुनिया मेरे आगे: मन की हार नहीं मानी तो जीत तय है, जीवन की उथल-पुथल में असली कामयाबी है विचारों की स्थिरता

अगर हम मन से नहीं हारे तो दुनिया का कोई तूफान हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकता। मन की हार अगर प्रभावी हो गई तो हम जीतकर भी हार जाएंगे। इसके विपरीत अगर हम मन से ऊर्जावान हो, तो हार के बाद भी जीत के नए रास्ते खुल ही जाएंगे। पढ़ें रश्मि वैभव गर्ग के विचार। …पूरी जानकारी

08:26 (IST) 7 Jun 2025

संपादकीय: मां’ का खौफनाक सौदा, सत्ता की भूख में बेटी की अस्मिता कुर्बान; हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाला कांड

यह समझना मुश्किल है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे के दौर में बेटियां इस तरह के असुरक्षित घेरों में जीने के लिए कैसे बाध्य की जा रही हैं। …पूरी जानकारी

08:21 (IST) 7 Jun 2025

Blog: तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच छिपी चुनौतियां, विकास की दौड़ में देश के रास्ते में कांटे भी हैं

आर्थिक विकास के साथ-साथ अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं जो अर्थव्यवस्था की बढ़ती गति में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। निम्न आय वृद्धि, उच्च मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भारत में वस्तुओं और सेवाओं की मांग उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही है जितनी एक विकसित अर्थव्यवस्था के लिए अपेक्षित है। पढ़ें अजय जोशी के विचार।
…पूरी जानकारी

08:19 (IST) 7 Jun 2025

शांतिपूर्वक मनाया जा रहा त्योहार- डीसीपी

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्रा वीर ने कहा, “हम करीब एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। हमने शांति समिति और मस्जिद समिति के साथ बैठकें की हैं और उन्हें मानक प्रक्रियाओं से अवगत कराया है। वे अच्छा सहयोग कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। पश्चिमी जिले में 29 मस्जिदें हैं और हमने पर्याप्त व्यवस्था की है। 4-5 जगहों पर बड़ी भीड़ होगी और शिफ्ट में नमाज अदा की जा रही है।”

https://twitter.com/i/status/1931177730931851662

08:17 (IST) 7 Jun 2025

पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज

ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों ने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1931175904509604014

08:16 (IST) 7 Jun 2025

ईद-उल-अजहा पर अदा की नमाज

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोग गर्ल्स हायर सेकेंडरी, पालपोरा सोनवार में मुसलमानों ने नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1931175259375321512



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *